कांग्रेस के लिए ज्यादा फायदेमंद होगी मोदी की उम्मीदवारी
नई दिल्ली। टीम राहुल के अहम सदस्य केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट का मानना
है कि पीएम पद के लिए नरेंद्र मोदी की उम्मीदवारी भाजपा के मुकाबले
कांग्रेस के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होगी। बकौल पायलट, 'राजनाथ सिंह ही
नहीं मोदी का नाम रट रहे भाजपा के दूसरे नेता भी बेहद स्मार्ट हैं। मुझे
लगता है कि ये लोग तीन-चार फीसद वोट की बढ़ोतरी के लिए चुनावों में मोदी का
इस्तेमाल कर बाद में उन्हें दरकिनार कर देंगे और खुद बागडोर संभाल लेंगे'
अपनी पार्टी की चर्चा करते हुए उनका कहना था, 'आम चुनाव सहित राज्य विधान
सभा के चुनावों में राहुल गांधी ही कांग्रेस की अगुवाई करेंगे। एक बार
बहुमत मिलने दीजिए, फिर देखिएगा संप्रग-तीन का पीएम कौन होता है।'
पत्रकारों से बातचीत करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि मोदी की उम्मीदवारी कांग्रेस के लिए मुफीद ही होगी। उन्होंने याद दिलाया कि 2009 के चुनावों में जब आडवाणी को भाजपा ने पीएम प्रत्याशी घोषित किया था तो कांग्रेस को 50 सीटों का फायदा हुआ था। पार्टी सांसदों की संख्या 156 से बढ़कर 206 हो गई थी। पायलट के अनुसार, 'मोदी को आगे करने से कितना लाभ होता है यह तो भाजपा ही जाने, लेकिन उनके चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष बनते ही अब केवल शिवसेना और अकाली दल ही राजग में रह गए हैं। जबकि वाजपेयी के जमाने में यह 24 दलों का गठबंधन था।' उन्होंने कहा कि सबको साथ लेकर चलने वाला शख्स ही इस देश की अगुवाई कर सकता है। पायलट के मुताबिक, 'इस लिहाज से राहुल गांधी ही अकेले ऐसे शख्स हैं जो सभी धर्म, भाषा और जातियों को एक साथ लेकर चल सकते हैं।' उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी भी अपने प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री के प्रत्याशी घोषित नहीं करती है। ऐसा घोषित कराने की हड़बड़ी में केवल गुजरात के मुख्यमंत्री मोदी ही हैं। पायलट के अनुसार, अगर गुजरात दंगों के लिए मोदी माफी मांगने के इच्छुक नहीं हैं तो उन्हें इसके लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com