मुजफ्फरनगर हिंसा : मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर
हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और गंभीर रूप से
घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद तत्काल उपलब्ध कराने के
आदेश दिए हैं।राज्य सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री अखिलेश के इस आदेश के बारे
में बुधवार दोपहर एक प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी गई।राज्य सरकार के
मुताबिक मुख्यमंत्री ने मंडलायुक्त (सहारनपुर परिक्षेत्र) एवं जिलाधिकारी
को मुजफ्फरनगर की हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को दस-दस लाख रुपये
तथा गम्भीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये का ड्राफ्ट तत्काल उपलब्ध
कराने के लिए कहा गया है। घायलों का नि:शुल्क इलाज कराने के भी निर्देश दिए
गए हैं।
मुख्यमंत्री ने हिंसा से प्रभावित लोगों की समस्याओं को जानने एवं समाधान के लिए उनके सम्पर्क में बने रहने के निर्देश देते हुए कहा है कि जिन लोगों के मकान जल कर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उनकी सूची तत्काल तैयार कराई जाए ताकि उन्हें आर्थिक सहायता सुनिश्चित कराई जा सके।मुख्यमंत्री ने मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी से इन आदेशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।उल्लेखनीय है कि लगभग एक सप्ताह पहले छेड़छाड़ की एक घटना के बाद भड़की हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसी घटना को लेकर शनिवार को महापंचायत बुलाई गई थी।महापंचायत से लौट रहे लोगों पर शरारती तत्वों द्वारा पथराव किए जाने के बाद जिले में हिंसा भड़क उठी। हिंसा ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों को तेजी से अपनी चपेट में ले लिया।अब तक हिंसा में आधिकारिक रूप से 38 लोगों की मौत होने और 43 लोगों के घायल होने की पुष्टि की गई है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com