आजम की नाराजगी पर भड़के रामगोपाल यादव
लखनऊ ।
मुजफ्फरनगर हिंसा पर अखिलेश से नाराज आजम खान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की
बैठक में नहीं पहुंचने से चौतरफा घिर गए हैं. सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने
आजम खान पर सख्त टिप्पणी की है. रामगोपाल यादव ने कहा है कि अगर पद का
सम्मान नहीं कर सकते आजम खान तो इस्तीफा दे दें. वहीं पार्टी के एक अन्य
नेता नरेश अग्रवाल ने कहा है कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं है.
गौरतलब है कि आजम खान आगरा में आयोजित समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हिस्सा लेने नहीं पहुंचे. सूत्र बताते हैं कि आजम खान मुजफ्फरनगर दंगों पर कार्रवाई में हुई देरी को लेकर नाखुश हैं.दरअसल, आगरा में सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल ना होने के लिए आजम खान ने बीमारी का हवाला दिया है. पर पार्टी सूत्र बताते हैं कि वो अपनी सरकार से नाराज हैं. उनकी नाराजगी की वजह है, मुजफ्फरनगर दंगों पर कार्रवाई में हुई देरी.
ऐसा नहीं है कि आजम खान ने अपनी नाराजगी पहली बार जाहिर की है. वे राज्य सरकार की पिछले 7-8 कैबिनेट बैठक में भी शामिल नहीं हुए हैं. पर गौर करने वाली बात यह भी है कि आजम खान दो दिन पहले हज यात्रियों के एक समारोह में अखिलेश के साथ नजर आए थे.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com