-->

Breaking News

पीपीआर नियंत्रण हेतु टीकाकरण 13 सितम्बर को

धमतरी । राष्ट्रीय कृषि विकास योजना वर्ष 2013-14 के तहत बकरियों में विभिन्न बीमारियों की रोकथाम हेतु पी.पी.आर. नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 13 सितम्बर को 2013 को टीकाकरण किया जाएगा। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. पी.के. मरकाम ने बताया कि इसके तहत विकासखण्डवार तथा ग्रामवार दल का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के सहायक शल्यज्ञ अपने अधीनस्थ समस्त तकनीकी अधिकारी-कर्मचारी तथा गौसेवकों को निर्देशित कर टीकाकरण का कार्य सम्पन्न कराएंगे। पी.पी.आर. टीकाकरण हेतु पशु रोग अनुसंधान प्रयोगशाला में 13 सितम्बर को कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com