-->

Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बीजापुर प्रवास व्यवस्था के संबंध में आवश्यक बैठक संपन्न

बीजापुर | 17 सितम्बर 2013 को छत्तीसगढ के मुख्यमत्री  डॉ. रमन सिंह का बीजापुर एक दिवसीय प्रवास प्रस्तावित है। प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा बीजापुर जिला मुख्यालय में निर्मित स्वीमिगपुल व आडोटोरियम लोकार्पण सभा स्थल पुराना जनपद ग्राउण्ड में विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण शिलान्यास आमसभा कों सम्बोधित तथा हितग्राही मूलक योजनांतर्गत सामग्री वितरण करेगें ।

कार्यक्रमों को सूचारू रूप से सम्पन्न कराने आवश्यक बैठक का आयोजन 11 सितम्बर 2013 को कलेक्टोटेट में किया गया है। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला  पचायत श्री समीर विश्नोई वनमण्डलाधिकारी श्री पी. अरूण प्रसाद सहित समस्त विभाग के अधिकारी गण उपस्थित थे।बैठक में प्रवास के दौरन सम्पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था, नोडल अधिकारी की नियुक्ति आम सभा पुराना जनपद ग्राउण्ड में बेरिकेटिग हेतु आवश्यक बांस बल्लियो की व्यवस्था मंच निर्माण मंच स्थल  पर विद्युत तथा जनरेटर पण्डाल की व्यवस्था माईक पूजा की व्यवस्था स्वागत द्वार फोटोग्राफ फोल्डर एवं कव्हरेज विकास कार्यो की फलेक्सी होल्डिग शिलालेख हितग्राहियों की सूची वितरण सामग्री साफ सफाई स्वल्पाहार सभा स्थल पर स्टॉल एवं प्रदर्शनी की व्यवस्था, आमत्रण पत्र व वितरण सत्कार व्यवस्था स्मृति चिन्ह आवास व्यवस्था आम नगरिको के लिए भोजन की व्यवस्था अग्निशमन यंत्र मंच संचालन आदि विषयों पर चर्चा कर अधिकारीयों को दायित्व सौपा गया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com