2जीः मनमोहन-चिदंबरम को JPC की क्लीन चिट
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और वित्त
मंत्री पी चिदंबरम को 2 जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले की जांच करने वाली
संयुक्त संसदीय समिति जेपीसी ने आज क्लीन चिट दे दी है। जेपीसी प्रमुख पी
सी चाको की अध्यक्षता में समिति की आज हुई बैठक में इसकी रिपोर्ट को 11 के
मुकाबले 15 मतों से मंजूरी दे दी गई। इस 28 सदस्यीय समिति में जनता दल
यूनाइटेड के सदस्यों ने समिति की रिपोर्ट पर हुए मतदान में हिस्सा नहीं
लिया।सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में डॉ0 सिंह और चिदंबरम को इस मामले में
क्लीन चिट दे दी गई है। इसमें कहा गया है कि तत्कालीन संचार मंत्री ए राजा
ने 2 जी स्पेक्ट्रम आवंटन के मामले में प्रधानमंत्री को गलत जानकारियां
दीं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com