-->

Breaking News

आसाराम को जेल भेजने वाले जज को मिली धमकी!

जोधपुर। नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में जोधपुर जेल में कैद आसाराम को बचाने के लिए अब उनके समर्थक, मामले की सुनवाई कर रहे जज तक को धमकाने से नहीं हिचक रहे। इस केस की सुनवाई कर रहे जोधपुर के जिला न्यायालय के जज मनीष व्यास को धमकी भरा खत मिला है। इससे पहले जिस लड़की ने आसाराम पर यौन शोषण का आरोप लगाया है, उसके परिवार को भी धमकी दी गई थी जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी अब इस केस में अहम सबूत बन गई है।

जज मनीष व्यास को जो धमकी भरा खत मिला है, उसमें लिखा गया है कि आसाराम को जेल भेजकर आपने पाप किया है। उनसे इस केस के परिणाम भुगतने को तैयार रहने को कहा गया है। पुलिस ने इसके बाद जज मनोज कुमार व्यास की सुरक्षा बढ़ा दी है और इस मामले की जांच शुरू कर दी है। खत भेजने वाले की तलाश की जा रही है।

उधर इंदौर की विशेष अदालत में आसाराम के खिलाफ लगाई गई निजी याचिका पर अदालत ने याचिकाकर्ता से सबूत पेश करने को कहा। याचिकाकर्ता दिग्विजय सिंह भंडारी ने शिकायत की है कि 1998 में दिग्विजय सिंह के शासनकाल में आसाराम को करीब सात हेक्टेयर जमीन एक रुपये की सालाना लीज पर दी गई थी। इसकी लोकायुक्त से जांच कराने की मांग की गई थी। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को अपनी शिकायत के पक्ष में दस्तावेज़ पेश करने के लिए 21 अक्टूबर तक का वक्त दिया है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com