अध्यादेश लाने के लिए जिम्मेदार लोग इस्तीफा दें : जेटली
नई दिल्ली : दोषी सांसदों और विधायकों को बचाने के लिए लाए गए अध्यादेश
को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा गलत बताए जाने के बाद राज्यसभा
में विपक्ष के नेता अरूण जेटली ने कहा कि सरकार में इस कदम के लिए
जिम्मेदार लोगों को त्यागपत्र दे देना चाहिए ।जेटली ने कहा कि मैं सिर्फ
इतना कह सकता हूं कि कांग्रेस को बहुत देर से इस बात का एहसास हुआ है कि
बकवास क्या है और यदि कांग्रेस पार्टी वास्तव में इस पर विश्वास करती है कि
यह अध्यदेश बकवास है तो, वे लोग जिन्होंने एक महीने के भीतर दो बार देश के
सामने इस बकवास को पेश किया है, यह सुशासन का प्रश्न है। क्या वे लोग
सत्ता में बने रहेंगे या फिर वे हटेंगे ?
जेटली कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा है कि अध्यादेश को ‘फाड़कर फेंक देना चाहिए ।’ इस संदर्भ में नेहरू-गांधी परिवार पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि यदि वे लोग इस्तीफा नहीं देते हैं तो, इसका तात्पर्य यही होगा कि यह सब दिखावा है और यह स्थापित करने का प्रयास है कि सरकार गलतियां करती है, बाकि दुनिया गलती करती है लेकिन कांग्रेस का प्रथम परिवार गलतियां नहीं करता ।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com