भारत ने टी20 रैंकिंग में तीसरा स्थान रखा बरकरार
दुबई । भारत ट्वेंटी20 टीमों में अपना तीसरा स्थान बरकरार रखने में सफल रहा.रविवार को जारी आईसीसी टी20 रैंकिंग की बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली का भी छठा स्थान कायम है.भारत आईसीसी टी20 चैम्पियनशिप तालिका में 121 रेटिंग अंक से तीसरे स्थान पर है, जिसमें श्रीलंका शीर्ष पर काबिज है और पाकिस्तान दूसरे नंबर पर है.
शीर्ष 20 सूची में शामिल भारतीय बल्लेबाज अपने स्थानों पर बने रहने में कामयाब रहे हैं, जिसमें स्टार बल्लेबाज कोहली 731 रेटिंग अंक से छठे जबकि सुरेश रैना 719 रेटिंग अंक से आठवें स्थान पर हैं.अन्य भारतीयों में युवराज सिंह 16वें और सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर 19वें स्थान पर काबिज हैं.टी20 बल्लेबाजों की सूची में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स शीर्ष पर पहुंच गये हैं जिन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ चेस्टर ली स्ट्रीट में हुए दूसरे मैच में 61 गेंद में 94 रन की पारी के शानदार प्रदर्शन से एक पायदान की छलांग लगायी. उनके इस प्रदर्शन से इंग्लैंड की टीम दो मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर करने में सफल रही.
हेल्स को इस प्रदर्शन से 65 रेटिंग अंक प्राप्त हुए, जिससे उन्होंने न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम को शीर्ष स्थान से हटा दिया.टी20 गेंदबाजों की सूची में आफ स्पिनर आर अश्विन 16वीं रैंकिंग पर काबिज हैं, वह शीर्ष 20 सूची में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय हैं.सुनील नरेन गेंदबाजी सूची में पहले स्थान पर हैं जबकि पाकिस्तान के सईद अजमल दूसरे और मोहम्मद हफीज तीसरे स्थान पर हैं.आल राउंडर खिलाड़ियों की सूची में युवराज ने अपना चौथा स्थान बरकरार रखा है.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com