बैठक की अध्यक्षता पर श्रीनिवासन पर हो सकती कानूनी कार्रवाई
कोलकाता: बीसीसीआई के खिलाफ एक जनहित याचिका दायर करने वाले बिहार
क्रिकेट के अधिकारी आदित्य वर्मा ने रविवार को चेतावनी दी कि यदि बोर्ड के
अध्यक्ष एन.श्रीनिवासन ने 29 सितंबर को चेन्नई में आगामी वार्षिक आम बैठक
की अध्यक्षता की तो उनको कानूनी परिणामों का सामना करना होगा.वर्मा
ने कहा, "उन्होंने न्यायालय के समक्ष एक शपथ पत्र देकर कहा है कि न्यायालय
का फैसला आने तक वह बीसीसीआई की किसी भी बैठक की अध्यक्षता नहीं करेंगे.
वह कानून से ऊपर नहीं हैं. यदि उन्होंने कानून की अवहेलना करने का साहस
किया तो उन्हें कानूनी परिणाम भुगतना होगा."
बीसीसीआई से न्यायालय से बाहर समझौता करने के लिए घूस दिए जाने के प्रस्ताव का दावा कर चुके वर्मा ने कहा, "दिल्ली की बैठक या फिर आज की कोलकाता बैठक हो उन्होंने अध्यक्षता का दावा किया. लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके.अपने दामाद गुरुनाथ मयप्पन के आईपीएल की स्पाट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तारी के बाद श्रीनिवासन ने बोर्ड अध्यक्ष की शक्तियों को जून में छोड़ दिया था. रविवार को बोर्ड की आपात बैठक के बाद श्रीनिवासन ने कहा कि वह चेन्नई की बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com