-->

Breaking News

भोपाल के हथाईखेड़ा में लगाया जायेगा एयरक्राफ्ट मिग-21 का मॉडल

भोपाल। भोपाल में पिपलानी के नजदीक हथाईखेड़ा जलाशय में पहुँचने वाले पर्यटकों, विशेष रूप से युवाओं को वायु-सेना के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से एयरक्राफ्ट मिग-21 का मॉडल लगाया जायेगा। इसके साथ ही वहाँ पर्यटकों को अनेक सुविधाएँ भी दी जायेंगी। यह जानकारी आज नगरीय प्रशासन मंत्री श्री बाबूलाल गौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में दी गई। बैठक में नगर निगम, जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

मंत्री श्री गौर ने बताया कि हथाईखेड़ा जलाशय को पर्यटन-स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहाँ प्रारंभिक रूप से डेढ़ करोड़ के काम शुरू किये गये हैं। यहाँ पर्यटकों के लिये बोटिंग एवं केफेटेरिया की सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी। श्री गौर ने बताया कि पर्यटक आसानी से हथाईखेड़ा जलाशय के पास पहुँच सकें, इसके लिये प्रकाश एवं सड़क की भी व्यवस्था की जा रही है। वर्ष 1964 में बने हथाईखेड़ा जलाशय का पहले सिंचाई के लिये उपयोग होता रहा है। इस तालाब में वर्षभर पर्याप्त पानी उपलब्ध रहता है।

विंग कमाण्डर श्री मनोज मेहता ने बताया कि एयरक्राफ्ट मिग-21 रखने के लिये 10 हजार स्क्वायर फीट का प्लेटफार्म तैयार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि यहाँ पहुँचने वाले युवाओं को एयर-फोर्स की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी जायेगी। मंत्री श्री गौर ने बताया कि पिपलानी से रायसेन रोड की तरफ बड़ी संख्या में कॉलेज हैं, इसका फायदा उन्हें भी मिल सकेगा। आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री संजय शुक्ला ने कहा कि मिग-21 के मॉडल रखने पर नगरीय प्रशासन विभाग की तरफ से सभी तरह का सहयोग दिया जायेगा। वायु-सेना के अधिकारियों ने श्यामला हिल्स स्थित राजीव गाँधी भवन में भर्ती कार्यालय की दिक्कतों के संबंध में भी चर्चा की। 
उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष वायु-सेना में प्रदेश के नौजवानों के लिये भर्ती रैली के आयोजन हो रहे हैं। नगरीय प्रशासन मंत्री ने कार्यालय की दिक्कतों को दूर किये जाने का आश्वासन भी दिया। बैठक में भोपाल के आसपास 16 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से विकसित किये जा रहे मेगा टूरिस्ट सर्किट के संबंध में भी चर्चा की गई।बैठक में अपर आयुक्त नगर निगम श्री जी.पी. माली एवं एडीएम श्री बी.एस. जामोद भी मौजूद थे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com