स्टेशन छोड़ने के बहाने छात्रा से दुष्कर्म
झारखंड | झारखंड में कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र में वाराणसी की रहने वाली
दसवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ मंगलवार को दो युवकों बलदेव मंडल और
ढुल्लु साव ने सामूहिक दुष्कर्म किया।पुलिस सूत्रों ने आज यहां
बताया कि लड़की को कोडरमा स्टेशन छोड़ने के लिए जब ढुल्लु जा रहा था तभी
गांव वालों ने उसे पकड़ कर चंदवारा थाने के सुपुर्द कर दिया।लड़की के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पीडिता को मेडिकल जांच के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेजा गया है।
इसबीच पुलिस अधीक्षक हेमंत टोप्पों ने बताया कि पीड़िता परिवार से तंग आकर मुंबई निवासी अपने भाई के पास अकेले जा रही थी तभी उसका सामान वाराणसी में चोरी हो जाने के उपरांत चार युवकों ने उसे मुंबई पहुंचाने का भरोसा दिलाया और उसे कोडरमा स्टेशन ले आये।उन्होंने बताया कि इसके बाद इनमें से दो लडकों ने महुआ दोहर गांव ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com