रक्षा क्षेत्र में संयुक्त घोषणा से भारत-अमेरिका में नजदीकी बढ़ी
वाशिंगटन ।
भारत और अमेरिका ने रक्षा क्षेत्र में आपसी सहयोग को नई उंचाईयों पर
पहुंचाते हुये अब सैन्य हार्डवेयर का संयुक्त तौर पर विकास और उत्पादन करने
का फैसला किया है। इसमें अमेरिका से उच्च प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण भी
शामिल है।अमेरिका और भारत के बीच इस कदम से सैन्य क्षेत्र में रूस का जितना
भारत के साथ सहयोग है उसी स्तर तक अमेरिका का भी सहयोग हो जायेगा।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के बीच यहां
ओवल कार्यालय में हुई शिखर बैठक के बाद दोनों पक्षों के तरफ से जारी
संयुक्त घोषणापत्र में रक्षा क्षेत्र में सहयोग के बारे में बताया गया।
घोषणापत्र में अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय निर्यात नियंत्रण वाले चार क्षेत्रों में भारत की पूर्ण सदस्यों का समर्थन किया है। इससे भारत में प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के लिये और रास्ता खुलेगा। भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग पर जारी संयुक्त घोषणापत्र के अनुसार दोनों देशों के साझा सुरक्षा हित हैं और दोनों एक दूसरे को अपने नजदीकी भागीदार के तौर पर देखते हैं।इसमें कहा गया है यह सिद्धांत रक्षा प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, व्यापार, अनुसंधान, रक्षा उपकरणों और सेवाओं के क्षेत्र में विकास और उत्पादन में सहयोग पर लागू होगा। इसमें अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी भी शामिल होगी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com