'सत्याग्रह' का चला जादू, 50 करोड़ का आंकड़ा पार
मुंबई। प्रकाश
झा की फिल्म 'सत्याग्रह' ने प्रदर्शन के पहले छह दिनों में ही बॉक्स ऑफिस
पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 50 करोड़ की लागत से बनी इस
फिल्म ने अपनी लागत तो वसूल ही ली है। झा ने कहा कि वह फिल्म की कामयाबी से
खुश हैं और दर्शकों के आभारी हैं। प्रकाश झा ने कहा, कि ‘सत्याग्रह' जनता
के लिए और जनता की फिल्म है। दर्शकों ने फिल्म को स्वीकारा है और हमें
प्यार दिया है। मैं खुश हूं कि 'सत्याग्रह' जैसी फिल्म कामयाबी के झंडे
गाड़ रही है।
बीते
30 अगस्त को प्रदर्शित हुई 'सत्याग्रह' ने बुधवार रात तक 51.92 करोड़
रुपये की कमाई कर ली। राजनीतिक-सामाजिक पृष्ठभूमि वाली इस फिल्म में अमिताभ
बच्चन, अजय देवगन, अर्जुन रामपाल, करीना कपूर, मनोज वाजपेयी और अमृता राव
ने काम किया है। अजय देवगन, अर्जुन रामपाल, करीना कपूर, मनोज वाजपेई और
अमृता राव ने काम किया है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com