अपनी सरकार की चिंता करें शिवराज: सिंधिया
गुना।
केंद्रीय उर्जा मंत्री और कांग्रेस की मध्यप्रदेश चुनाव अभियान समिति के
अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
को कांग्रेस के बदले भारतीय जनता पार्टी और अपनी सरकार की चिंता करनी
चाहिए। सिंधिया ने यहां पत्रकारों से कहा कि चौहान को अपनी सरकार भाजपा से
कहीं अधिक कांग्रेस की चिंता होने लगी है। वह मुख्यमंत्री के उस कथन का
जवाब दे रहे थे जिसमे मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर आदिवासियों का विश्वास
तोड़ने का आरोप लगाते हुए सिंधिया को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाने
पर व्यक्त किए थे।
सिंधिया
ने कहां कि प्रदेश कांग्रेस नेताओं की मंगलवार को 3 घंटे बैठक हुई। जिसमें
उम्मीदवार चयन के संदर्भ में मोटे तौर पर कुछ सिद्धांत तय किए गए है। इस
बार प्रत्याशी चयन में सभी कांग्रेसजन मिल जुलकर पार्दिर्शता के साथ चयन
करेंगे। प्रत्याशी चयन में अन्य मापदंडों के साथ उसकी जमीनी हकीकत और
सर्मथन को भी आंकेगे। जिससे जनता की चाहत के अनुरूप प्रदेश की सत्ता से
भाजपा को हटाया जा सके।
कोलगेट
मसले पर पूछे गए प्रश्न के जवाब में सिंधिया ने कहां कि प्रधानमंत्री और
केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली से साफ जाहिर है कि न तो केंद्र सरकार कुछ
छिपाना चाहती है न ही किसी प्रकार की कार्रवाही से पीछे हटती है।
प्रधानमंत्री तक घोषणा कर चुके है कि किसी भी व्यक्ति के दोषी पाए जाने पर
किसी को बक्शा नहीं जाएगा।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com