बढ़ी ताकत, अग्नि-5 मिसाइल का दूसरा सफल परीक्षण
बालासोर | स्वदेशी तकनीक से निर्मित 5,000 किलोमीटर की
मारक क्षमता वाली अंतर महाद्विपीय बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का रविवार को
ओडिशा के व्हीलर द्वीप से दूसरा सफल परीक्षण किया गया।रक्षा अनुसंधान एवं
विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा निर्मित इस मिसाइल के सफल परीक्षण के बारे
में जानकारी संगठन के सूत्रों द्वारा दी गयी। सूत्रों ने बताया गया कि
परमाणु युद्धाग्र ले जाने में सक्षम अग्नि-5 को सुबह आठ बजकर 50 मिनट पर
प्रक्षेपित किया गया और यह परीक्षण पूरी तरह सफल रहा।व्हीलर द्वीप से
अग्नि-5 का यह दूसरा प्रक्षेपण था, इससे पहले 19 अप्रैल को भी यहीं से इस
मिसाइल का परीक्षण किया गया था। इस सफल परीक्षण के बाद अंतर महाद्विपीय
बैलिस्टिक मिसाइल के प्रक्षेपण की क्षमता रखने वाले देशों अमेरिका, रूस,
फ्रांस और चीन के समूह में अब भारत भी शामिल हो गया है।
एक टन से ज्यादा परमाणु युद्धाग्र वहन करने की क्षमता रखने वाली यह अत्याधुनिक मिसाइल अपने युद्धाग्र से एक ही समय में अलग-अलग कई लक्ष्यों को निशाना बना सकती है। अग्नि-5 पूरी अग्नि सीरीज की सबसे आधुनिक मिसाइल है, जिसमें अत्याधुनिक निगरानी तकनीक, इंजन, युद्धाग्र और नियंत्रण प्रणाली का इस्तेमाल किया गया है।अग्नि-5 से पहले सेना के अस्त्रों में अग्नि की चार मिसाइलें शामिल की जा चुकी हैं, जिसमें अग्नि-1 की मारक क्षमता 700 किलोमीटर, अग्नि-2 की लगभग 2,000 किलोमीटर, अग्नि-3 और चार की लगभग 3,000 किलोमीटर की मारक क्षमता है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com