हरियाणा के रेवाड़ी में आज गूंजेगा नमो-नमो
नई दिल्ली | भारतीय
जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में ताजपोशी के बाद
नरेन्द्र मोदी आज अपनी पहली जनसभा में हरियाणा के रेवाड़ी में पूर्व
सैनिकों की रैली को संबोधित करेंगे।मोदी को पार्टी ने शुक्रवार को ही इस पद
का उम्मीदवार घोषित किया था और इस घोषणा से देश भर में पार्टी
कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। रैली में पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल वीके
सिंह के अलावा बड़ी संख्या में सेना के पूर्व अधिकारी और सैनिक भाग लेंगे।
रैली के संयोजक एवं भाजपा प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यु के अनुसार रैली में
राष्ट्रीय सुरक्षा सैनिकों का मनोबल बढ़ाने पूर्व सैनिकों के कल्याण आदि
प्रमुख मुद्दों पर जोर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि रैली के लिए गठित
आयोजन समिति में जनरल से लेकर सिपाही तक 51 सदस्य हैं। प्रवक्ता के अनुसार
रैली के लिए अर्धसैनिक बल जल थल एवं वायुसेना सहित पूर्व सैनिकों के कई
संगठन भी काम कर रहे है। इसके अलावा प्रदेश भाजपा इकाई भी सुचारू रूप से
लगी हुई है। उन्होंने कहा कि रैली की तैयारी पूरी हो गई हैं और
कार्यकर्ताओं और पूर्व सैनिकों ने घर घर जाकर लोगों को इसका निमंत्रण दिया
है। रैली में पूर्व सैनिक टोपी, वर्दी और अपने मेडल लगाकर भाग लेंगे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com