दिल्ली की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी बसपा
नई दिल्ली: बहुजन
समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने आज कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली विधानसभा
की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और किसी अन्य राजनीतिक दल से तालमेल नहीं
करेगी.मायावती
ने यहां संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘दिल्ली
विधानसभा चुनाव के लिए कोई गठबंधन नहीं होगा. हमारी पार्टी सभी 70 सीटों
पर उम्मीदवार उतारेगी. हम अगले दस बारह दिनों में उम्मीदवारों की सूची
घोषित करेंगे.’’
बसपा
दिल्ली में पिछला विधानसभा चुनाव भी लड़ी थी. बसपा ने पार्टी नेता राम अचल
राजभर को पहले ही दिल्ली का प्रभारी बनाया जा चुका है. वह उत्तराखंड
मामलों के भी प्रभारी हैं. दिल्ली में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव
होने वाले हैं.दिल्ली में पार्टी मामलों को देख रहे राम चन्द्र त्यागी को
झारखंड भेज दिया गया है.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com