BCCI ने बचाव के लिए समय नहीं दिया : ललित मोदी
नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने कहा की
बीसीसीआई की अनुशासनात्मक समिति ने उन्हें अपना बचाव करने का समय नहीं
दिया। यह समिति उनके द्वारा ट्वेंटी२० लीग के आयोजन के दौरान की गई कथित
वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है।
मोदी ने एक वार्ता में कहा, सुनवाई २६ सितंबर २०१० को शुरू हुई थी और २०
महीनों से बीसीसीआई ने अपने गवाहों को जुटाया और बयान रिकार्ड किए। मेरे
लिए बचाव का समय ३ मार्च २०१३ से ही शुरू हुआ और अचानक २२ अप्रैल २०१३ को
खत्म हो गया। मोदी पर रिपोर्टों के अनुसार, ११ मामलों का आरोप लगया गया है,
उन्होंने यहां तक कहा कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से अपना बचाव करने की
अनुमति नहीं दी गई।
गौरतलब है कि मोदी आईपीएल के पहले तीन सत्र में अध्यक्ष
और आयुक्त थे, लेकिन उन्हें २०१० समापन समारोह के बाद लीग चलाने के दौरान
वित्तीय अनियमितताओं के लिए अचानक निलंबित कर दिया गया था। उन पर तीसरे चरण
के पहले दो नई टीमों की नीलामी के दौरान अनुचित अनियमितताओं का आरोप लगा।
बीसीसीआई के उन पर २५ सितंबर को चेन्नई में होने वाली विशेष आम बैठक में
आजीवन प्रतिबंध लगाने की पूरी उम्मीद है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com