करन और रामगोपाल में फिर छिड़ा ट्विटर युद्ध
मुंबई | फिल्मकार रामगोपाल वर्मा और करन जौहर ने एक बार फिर एक सोशल नेटवर्किंग मंच पर एक-दूसरे पर व्यंग्यात्मक टिप्पणियां की हैं।रामगोपाल वर्मा ने करन जौहर द्वारा निर्देशित पिछली फिल्म 'स्टूडेंट
ऑफ द ईयर' पर निशाना साधते हुए ट्विटर बहस छेड़ दी। वर्मा ने लिखा कि अगर
कोई करन जौहर की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से लेता है और 'टीचर ऑफ द ईयर' बनाता
है, तो यह 'डिजास्टर ऑफ द ईयर' हो जाएगी।
इस पर करन ने भी प्रतिक्रिया देने में देर नहीं लगाई। उन्होंने ट्विटर पर
लिखा कि रामू (आरजीवी), 'डिजास्टर ऑफ द ईयर' आपका क्षेत्र है..कोई भी कभी
भी आपके द्वारा स्वयं के लिए वहां बनाई गई आरामदायक जगह नहीं ले सकता है।
बाद में वर्मा ने स्वयं का मतलब समझाने की कोशिश की। वर्मा ने लिखा कि अरे
करन, मैंने ट्वीट टीचर्स डे की श्रृंखला में रखा था और इस ट्वीट से किसी को
तारीफ लेनी चाहिए थी। इन फिल्म निर्माताओं के बीच जुबानी जंग का यह कोई
पहला उदाहरण नहीं था।
इन दोनों के बीच वर्ष 2010 में भी करन जौहर की फिल्म 'माय नेम इज खान' को लेकर भी ट्विटर पर एक चर्चित लड़ाई हुई थी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com