-->

Breaking News

BJP बनाएगी 2014 में सरकार : राजनाथ

नई दिल्ली। बीजेपी में एक नए युग की शुरुआत हुई है, वो युग है व्यक्तिवादी राजनीति का। नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाकर बीजेपी ने ये जाहिर कर दिया है कि वो अब एक शख्सियत को सामने रखकर ही सियासत का खेल खेलेगी। इस नई सियासत में अब अटल बिहारी और आडवाणी युग को दफ्न कर दिया गया है।संघ की कट्टर विचारधारा को मानने वाले आडवाणी को संघ ने ही दरकिनार कर दिया है। बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह को पूरा यकीन है कि मोदी के नेतृत्व में बीजेपी 2014 के चुनाव में जीत दर्ज करेगी। आडवाणी की नाराजगी के बारे में जब राजनाथ सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंन चुप्पी साध ली। आईबीएन7 के सहयोगी चैनल सीएनएन-आईबीएन संवाददाता मारिया शकील ने राजनाथ सिंह से खास बात की।राजनाथ सिंह ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीजेपी 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी अपनी सरकार बनाएगी। हमारा टारगेट पर्याप्त सीटें हो जाए। राजनाथ सिंह ने कहा कि जो भी पार्टी हमारे के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी, सरकार बनने पर हम सबको पूरी तबज्जो दी जाएगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com