मुख्यमंत्री युवा इंजीनियर-कांट्रेक्टर योजना
भोपाल : मुख्यमंत्री युवा इंजीनियर-कांट्रेक्टर योजना में आज तक 6120 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 5566 आवेदन वैध पाये गये|ऑनलाइन आवेदन में सामान्य और पिछड़ा वर्ग के 4835, जिनमें से 4449 पुरुष और 386 महिला वर्ग के आवेदन हैं। इसी प्रकार अनुसूचित जाति के 610 आवेदन में से 550 पुरूष और 60 महिला वर्ग के हैं। अनुसूचित जनजाति के 121 आवेदन में से 107 पुरूष और 14 महिला वर्ग के हैं। आंकड़ों के अनुसार केवल महिला वर्ग के ही 460 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इससे यह जाहिर होता है कि युवा महिला भी मुख्यमंत्री युवा इंजीनियर-कांट्रेक्टर योजना में काफी दिलचस्पी ले रही हैं।
उल्लेखनीय है कि योजना का लाभ लेने के लिये आवेदन देने की अंतिम तिथि में अभी तीन दिन बाकी हैं। इसमें किसी भी संकाय के डिग्रीधारी इंजीनियर 16 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना में 500 युवा अभियंता को प्रथम चरण में प्रशिक्षण दिया जायेगा। आवेदन के लिये लोक निर्माण विभाग की वेबसाइट http://www.mppwd.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिये नोडल कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 0755-2552769 पर नोडल अधिकारी श्री के.सी. अहिरवार, श्री मुकुल सक्सेना और श्री पंकज शर्मा से सम्पर्क किया जा सकता है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com