-->

Breaking News

BJP में घमासान के बीच मोदी के नाम का ऐलान आज!

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में प्रधानमंत्री पद की दावेदारी को लेकर मचे घमासान के बीच गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की पीएम पद की उम्मीदवारी पर ऐलान आज होना लगभग तय है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भले ही मोदी विरोध पर कायम हों मगर पार्टी ने करीब-करीब ये तय कर दिया है कि आज ही नरेंद्र मोदी की दावेदारी पेश कर दी जाएगी।बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह और बाकि नेताओं के बीच कल देर रात तक इस मसले पर बैठकों का सिलसिला चलता रहा। आज सुषमा स्वराज को अंबाला और मुरली मनोहर जोशी को सागर जाना था उन्हें रुकने को कहा गया है। सूत्रों के मुताबिक आज शाम पांच बजे बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में मोदी के नाम का ऐलान होना तय लग रहा है।

सूत्रों की मानें तो आडवाणी बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में जरूर हिस्सा लेंगे और वहां पुरजोर तरीके से अपनी बात रखेंगे। सूत्रों के मुताबिक बीती शाम घर पर मिलने आए राजनाथ सिंह से सुषमा स्वराज ने साफ कहा कि पार्लियामेंटरी बोर्ड का सम्मान होना चाहिए और जून में गोवा जैसे हालात से बचना चाहिए। कयास ये भी हैं कि पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में असहज स्थिति से निपटने के लिए राजनाथ सिंह दूसरा फॉर्मूला भी अपना सकते हैं। राजनाथ सिंह हर सदस्य से अलग-अलग बातचीत करने के बाद भी घोषणा कर सकते हैं।गौरतलब है कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी विधानसभा चुनाव तक पीएम पद के लिए मोदी के नाम की घोषणा न किए जाने के पक्ष में है। जबकि संघ ने पहले ही साफ कर दिया है कि मोदी के नाम की घोषणा इसी हफ्ते की जानी चाहिए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com