-->

Breaking News

केबीसी ने मेरी दुनिया बदल दी: अमिताभ

मुंबई | बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) ने उनकी दुनिया ही बदल दी है। अमिताभ बच्चन ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि उन दिनों जब मैं बुरे वक्त से गुजर रहा था और मेरी फिल्में नही चल रही थी तब ऐसे वक्त में केबीसी आया और इसने मेरी दुनिया हीं बदल दी। उन्होंने कहा कि आप मनोरंजन करने के लिए कभी टूर पर न जा सके.. पैसे नहीं खर्च कर सकते है। हॉली डे पर नहीं जा सके लेकिन घर पर बैठकर आप केबीसी देखकर मनोरंजन कर सकते है। 

उल्लेखनीय है कि सोनी टीवी पर केबीसी का 7वां सीजन 6 सितंबर से प्रसारित किया जाएगा। प्राइम टाइम पर यह शो शुक्रवार से रविवार तक रात 8:30 से 9:30 तक दिखाया जाएगा। शो को इस बार भी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं। इस बार इस शो में प्रतिभागियों के लिए सात करोड़ की राशि रखी गई है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com