-->

Breaking News

दिल के लिए माधुरी से करेंगे आइटम सॉंग की गुजारिश

मुंबई | 1990 में रिलीज हुई फिल्म दिल जिसमें आमिर खान और माधुरी दीक्षित ने लीड रोल निभाया था का सीक्वल बनाने की तैयारी कर रहे हैं निर्देशक इंदर कुमार। इंदर कुमार ने दिल के सीक्वल के बारे में बात करते हुए मीडिया से कहा कि वो चाहते हैं कि दिल फिल्म जो कि माधुरी की हिट फिल्मों में से एके है कि सीक्वल में भी माधुरी काम करें भले ही सिर्फ आइटम सॉंग में ही सही लेकिन फिल्म में उनकी उपस्थिति भी होनी चाहिए। इंदर कुमार ने दिल के सीक्वल के लिए अपनी बेटी श्वेता और कुछ नये कलाकारों को लेने का फैसला किया है। लेकिन अभी तक ये तय नहीं हुआ है कि इस फिल्म को कब से शुरु किया जाएगा। 
 
बवाल इंदर कुमार ने दिल के सीक्वल में आमिर खान के होने की कोई बात नहीं कही है लेकिन वो चाहते हैं कि माधुरी जरुर फिल्म में हों। इंदर कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा दिल 2 भी एक प्रेम कहानी होगी। मैं चाहता हूं कि दिल की तरह ही दिल 2 में भी माधुरी दीक्षित हों। भले ही वो सिर्फ आइटम सॉंग ही करें लेकिन वो भी फिल्म में होनी चाहिए। इंदर कुमार ने कहा कि माधुरी एक बहुत ही टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं और हाल ही मे ये जवानी है दीवानी फिल्म में उनका डांस नंबर घाघरा देखकर तो लोग पागल ही हो गये थे। माधुरी का चार्म कभी भी खत्म नहीं होगा। इसीलिए वो चाहते हैं कि दिल के सीक्वल में भी माधुरी हों।
 
दिल 2 के लिए इंदर कुमार अपनी बेटी श्वेता को और साथ में कुछ नये कलाकारों को लेने की सोच रहे हैं। इंदर कुमार की बेटी श्वेता पहले भी हिमेश रेशमिया की 2008 में रिलीज हुई फिल्म कर्ज में नज़र आ चुकी हैं। लेकिन ये फिल्म उनके करियर को कुछ खास शुरुआत नहीं दे पाई। लेकिन दिल जैसी रोमांटिक फिल्म के सीक्वल में काम करने के बाद शायद उनका करियर भी कुछ अच्छा चल निकले और अगर माधुरी इस फिल्म में डांस नंबर करने के लिए तैयार हो जाएंगी तो श्वेता की फिल्म को भी सफल होने से कोई नहीं रोक पाएगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com