अफगान संसद में हिंदू, सिख को सीट
काबुल : अफगानिस्तान संसद के निचले सदन में हिंदू और सिख समुदाय को एक-एक सीट मिल सकती है. बताया जा रहा है कि अफगान के राष्ट्रपति हामिद करजई एक विधायी आज्ञा जारी करके देश की संसद के निचले सदन में हिंदू और सिख समुदाय को एक-एक सीट देने का फैसला लिया है. ये आदेश 2014 के राष्ट्रपति चुनाव और 2015 में संसद के चुनाव से पहले आया है.
बुधवार को राष्ट्रपति के जारी आदेश के बाद अफगान संसद में अब 250 सदस्य होंगे. अफगान कानून के अनुसार जब संसद अवकाश पर हो तो राष्ट्रपति आदेश जारी कर सकता है.राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि इससे मंत्रिमंडल के 26 अगस्त के संशोधन को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com