-->

Breaking News

पाक को दी जिन्ना के भाषणों की रिकॉर्डिंग

इस्लामाबाद : भारत ने पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के दिए दो महत्वपूर्ण भाषणों की रिकॉर्डिंग पाकिस्तान को सौंपी है। इस कदम का पाकिस्तान में दिल खोलकर स्वागत किया गया है। इनमें से एक भाषण विभाजन से दो महीने पहले नई दिल्ली में 3 जून 1947 को ऑल इंडिया रेडियो में रिकॉर्ड करवाया गया था। इसमें उन्होंने नॉर्थ वेस्टर्न फ्रंटियर प्रोविंस भारत में रहे या पाक में इसके लिए जनमत संग्रह करवाने की हिमायत की थी। दूसरी रिकॉर्डिंग 14 अगस्त 1947 की है जब उन्होंने नए देश बने पाकिस्तान में सभी समुदायों के कल्याण और भलाई की बात कही थी।

पाकिस्तान रेडियो के करेंट अफेयर्स के हेड जावेद खान जदून ने कहा कि हमें दोनों ही भाषणों की रिकॉर्डिंग मिली है। इन्हें पाकर हम बेहद खुश हैं और ऑल इंडिया रेडियो के शुक्रगुजार हैं। उन्होंने बताया कि ये भाषण हमें इंटरनेट के जरिए मिले हैं और अब हमारे अधिकारी इन्हें डाउनलोड करके सीडी में तब्दील कर सकेंगे। ये हमारे आर्काइव्स का हिस्सा बनेंगे। 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com