-->

Breaking News

द्वीप मुद्दे पर चीन की जापान को चेतावनी

बीजिंग: चीन ने बुधवार को जापान पर चीन की संप्रभुता को लेकर उकसावे वाली कार्रवाई करने का आरोप लगाया और कहा कि जापान को इसके परिणाम भुगतने होंगे।जापान ने मंगलवार को कहा था कि वह विवादित द्वीप समूह पर सरकारी कर्मचारियों की तैनाती पर विचार कर रहा है। इसके बाद चीन की प्रतिक्रिया सामने आई है। इस द्वीप समूह को जापान में सेंकाकू द्वीप समूह और चीन में दियाओयू द्वीप समूह के नाम से जाना जाता है।

ग्लोबल टाइम्स अखबार के अनुसार चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हांग ली ने कहा, "चीन की सरकार की देश की क्षेत्रीय संप्रभुता की रक्षा करने का अडिग संकल्प और प्रतिबद्धता है। चीन अपनी संप्रभुता के बारे में किसी भी उकसावे को बर्दाश्त नहीं करेगा।हांग ने कहा कि जापानी पक्ष लगातार उकसावे की कार्रवाई कर रहा है और उसे इसके परिणाम के लिए भी तैयार रहना चाहिए।इस द्वीप समूह के चारों ओर जापान द्वारा सुरक्षा व्यवस्था चुस्त किए जाने के बाद से दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com