पुरोहितों को केदारनाथ जाने से रोका
फाटा: केदारनाथ पूजा में शामिल होने के लिए जा रहे तीर्थ पुरोहित, मजदूर
और व्यापारियों को पुलिस ने फाटा में ही रोक दिया। इसलिए वह आज केदारनाथ
नहीं जा सके।11 सिंतबर को पूजा में शामिल होने की अनुमति न मिलने पर पिछले कई दिनों
से तीर्थ पुरोहित केदारनाथ कूच करने पर अड़े थे। मंगलवार को दो सौ से अधिक
तीर्थ पुरोहित जैसे ही फाटा में पहुंचे तो पुलिस ने इन्हें आगे जाने से रोक
दिया। इसके बाद उन्होंने यहीं पर ही सभा की। इस अवसर पर वक्ताओं ने
केदारनाथ में पूजा शुरु होने का समर्थन करते हैं, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण
है कि स्थानीय जनता व प्रतिनिधिमंडल को केदारनाथ जाने से रोका गया। कुछ
लोगों को ही वहां जाने की अनुमति दी गई, जबकि बड़ी संख्या में तीर्थ
पुरोहित, मजदूर, व्यापारी वहां जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ
में प्राधिकरण का गठन एवं वैष्णों देवी एक्ट पर यात्रा शुरु करने का भी
विरोध किया जाएगा। स्थानीय जनता को पूजा में सम्मिलित न होने पर यह
जनभावनाओं का अपमान है। केदारनाथ की पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि
शासन-प्रशासन अपनी नाकामी को छिपाने के लिए यह कदम उठा रही है। जबकि
केदारनाथ में 75 फीसद लॉज व होटल हैं। इनके मालिकों को जब केदारनाथ जाने की
अनुमति नहीं होगी, तो वह अपने मकानों की कैसे साफ-सफाई करेंगे। सदियों से
यही लोग केदारनाथ में आने वाले तीर्थयात्रियों की व्यवस्था करते हैं।
महाराष्ट्र निवासी ससंत माकडे भी केदारनाथ पूजा में सम्मिलित होने आए थे
उन्हें भी प्रशासन ने रोक दिया।
इस मौके पर वहां पहुंचे एसडीएम ऊखीमठ राकेश तिवारी ने कहा कि पैदल
मार्ग सुरक्षित न होने के कारण तथा मौसम को देखते हुए आम नागरिकों के
स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के दायित्व को देखते हुए ऐसा कदम उठाया गया है।
उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को 12 सितम्बर को डीएम से वार्ता के बाद अग्रिम
कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख फते सिंह
रावत, दर्शनी पंवार, जिपंस केशव तिवारी, विपिन सेमवाल, किसन बगवाडी, माधव
कर्नाटकी, जयंती प्रसाद कुर्माचली, गोविंद सिंह रावत, एसपी बीजे सिंह मय
फोर्स समेत उपस्थित थे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com