कश्मीर में लश्कर का मुख्य समन्वयक गिरफ्तार
श्रीनगर : जम्मू एवं कश्मीर के बारामुला शहर में लश्कर-ए-तोएबा (एलईटी) के
मुख्य समन्वयक मंजूर ऊर्फ शमस बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी
सेना के प्रवक्ता ने मंगलवार को दी। श्रीनगर स्थित सेना के चिनार कॉर्प्स
के प्रवक्ता नरेश विज ने आईएएनएस को बताया कि मंजूर को सेना और राज्य पुलिस
द्वारा सोमवार को चलाए गए संयुक्त अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने कहा कि उसे बारामुला जिले के पाटन इलाके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के पास से चार मोबाइल सिम कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। वह कश्मीर में एलईटी के हमलों को समन्वित करने के लिए जिम्मेदार था। उसकी गिरफ्तारी आतंकवाद निरोधी कार्रवाई में बड़ी सफलता मानी जा रही है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com