नडाल अमेरिकी ओपन के चौथे राउंड में
न्यूयॉर्क | बारह
बार के ग्रैंड स्लैम चैम्पियन राफेल नडाल ने अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट
के चौथे राउंड में जगह बनायी, जिससे वह सातवें वरीय रोजर फेडरर के साथ
भिड़ंत के करीब पहुंच गये हैं, जबकि महिला वर्ग में दूसरी वरीय विक्टोरिया
अजारेंका को अंतिम 16 में जगह बनाने में मशक्कत करनी पड़ी।स्पेन के दूसरे
वरीय नडाल ने क्रोएशिया के इवान डोडिग को 6-4, 6-3, 6-3 से शिकस्त देकर
करियर की सर्वश्रेष्ठ हार्डकोर्ट जीत की संख्या 18 मैच कर ली। उन्होंने मैच
के बाद कहा कि मुझे लगता है कि मैंने अभी तक हफ्ते का सर्वश्रेष्ठ मैच
खेला है। वर्ष 2010 में अमेरिकी ओपन खिताब जीतकर अपना करियर ग्रैंड स्लैम
पूरा करने वाले नडाल और स्विस स्टार फेडरर के बीच कभी भी अमेरिकी ओपन में
भिड़ंत नहीं हुई है, लेकिन दोनों का सामना क्वार्टर फाइनल में हो सकता है।
वर्ष 2002 के बाद फेडरर ग्रैंड स्लैम में अपनी निचली वरीयता पर खेल रहे हैं
और उनकी निगाहें 17वें ग्रैंड स्लैम खिताब और छठी अमेरिकी ओपन ट्राफी पर
लगी हैं। वह फ्रांस के एड्रियन मानारिनो से भिड़ेंगे। अब उनकी भिड़ंत जर्मनी
के 22वें वरीय फिलिप कोलश्रेबर से होगी जिन्होंने अमेरिका के 13वें वरीय
जान इस्नर को पराजित किया था। इस्नर के बाहर होने से मेजबान देश की
उम्मीदें वाइल्डकार्डधारी टिम स्मिजेक से होगी। एंडी राडिक के अमेरिकी ओपन
खिताब की 10वें वर्षगांठ वर्ष में वह ड्रॉ में अंतिम अमेरिकी पुरुष खिलाड़ी
हैं।
स्पेन
के चौथे वरीय डेविड फेरर ने रूस में जन्में कजाकिस्तान के क्वालीफायर
मिखेल कुकुशकिन को 6-4, 6-3, 4-6, 6-4 से हराकर अंतिम 16 में जगह बनायी,
जहां उनका सामना 18वें वरीय सर्बियाई यांको टिप्सारेविच से होगा। कनाडा के
10वें वरीय मिलोस राओनिच ने 28 ऐस लगाते हुए 23वें वरीय स्पेन के
फेलिसियानो लोपेज को 6-7, 6-4, 6-3, 6-4 से हराया। अब वह चौथे रांउड में
फ्रांस के आठवें वरीय रिचर्ड गास्केट से भिड़ेंगे जो रूस के दिमित्रि
तुर्सुनोव के रिटायर होने से अगले राउंड में पहुंचे। महिला वर्ग में दो बार
की ऑस्ट्रेलयाई ओपन चैम्पियन अजारेंका बड़े उलटफेर से बच गयीं, जबकि डेनियल
हंतुचोवा ने चार मैच प्वाइंट बचाकर अगले दौर में प्रवेश किया, लेकिन
ग्रैंड स्लैम विजेता पेत्रा क्वितोवा और स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा टूर्नामेंट
से बाहर हो गयीं। पिछले साल फाइनल में शीर्ष वरीय सेरेना विलियम्स से
हारने वाली अजारेंका ने फ्रांस की 26वीं वरीय एलिजे कार्नेट को 6-7 (2-7),
6-3, 6-2 से पराजित किया। कार्नेट ने पहले सेट में 11 में से 10 ब्रेक
प्वाइंट हासिल कर अजारेंका को अंक नहीं जुटाने दिये, लेकिन वह टाई ब्रेकर
में दबदबा बनाने के बाद इसे बरकरार नहीं रख सकीं।
अब
अजारेंका का सामना सर्बिया की 13वीं वरीय और 2008 फ्रेंच ओपन चैम्पियन
अन्ना इवानोविच से होगा जिन्होंने क्रिस्टिना मैकहाले को 4-6, 7-5, 6-4 से
शिकस्त दी। चेक गणराज्य की सातवीं वरीय और 2011 विम्बलडन चैम्पियन क्वितोवा
ने 27 अनफोस्र्ड गलतियां कीं और सात डबल फाल्ट किये। वह 81वीं रैंकिंग की
अमेरिकी वाइल्डकार्ड खिलाड़ी एलिसन रिस्के से 3-6, 0-6 से हार गयीं। रिस्के
अब 48वीं वरीय स्लोवाकिया की हंतुचोवा के सामने होंगी जिन्होंने कंधे के
दर्द के बावजूद इस्राइल की क्वालीफायर जूलिया ग्लुशको को 3-6, 7-5, 7-6
(7-4) से पस्त किया। रूस की 27वीं वरीय कुज्नेत्सोवा ने 35 अनफोस्र्ड
गलतियां की। 2004 अमेरिकी ओपन और 2009 फ्रेंच ओपन चैम्पियन खिलाड़ी इटली की
83वीं रैंकिंग की फ्लाविया पेनेटा से 5-7, 1-6 से हार गयीं। पेनेटा ने इटली
की चौथी वरीय सारा ईरानी को हराया था, अब उनकी भिड़ंत रोमानिया की सिमोना
हालेप से होगी। हालेप ने रूस की 14वीं वरयी मारिया किरीलिंको को 6-1, 6-0
से हराकर चौथे राउंड में प्रवेश किया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com