कांग्रेस का विकास से सरोकार नहीं और न ही कोई दृष्टिपत्र है- शिवराज
भोपाल। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार 20 सितम्बर,
2013 को सारनी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जनआशीर्वाद यात्रा
को जो आशीर्वाद रूपी समर्थन जनता द्वारा मिल रहा है यह अदभुत है। कांगे्रसी
बोलते थे कि चुनाव विकास से नहीं मैनेजमंट से जीता जाता है, इसीलिए
उन्होनें मध्यप्रदेश को तबाह किया। विकास और जनकल्याण से भारतीय जनता
पार्टी सरकार ने बिजली, सड़क और पानी सहित सभी मुददों पर रणनीति बनाकर
अभूतपूर्व कार्य कर प्रदेश को देश की अग्रिम श्रेणी के प्रदेश में शुमार
किया है। कांगे्रस का काम केवल निराधार आरोप लगाकर प्रदेश की जनता को
गुमराह करना है, कांगे्रस का विकास से कोई सरोकार नहीं है न ही उनका कोई
दृष्टिपत्र है। यह प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है। मध्यप्रदेश को लेकर
कांगे्रस व केन्द्र सरकार संवेदनशील नहीं है, वह हमेशा प्रदेश के साथ
भेदभाव करते रहें है। आज मध्यप्रदेश में नेशनल हाईवे की दुर्दशा अत्यंत
दयनीय है, इसको लेकर केन्द्र सरकार लगातार राजनीति कर रही है।
उन्होनें कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद पर आधारित होकर विकासोन्मुखी योजनाएं बनाकर उनका लाभ प्रदेश में अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को सुनिश्चित किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने 2003 में सत्ता में आने के बाद प्रदेश मंे 95 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराया है और आने वाले वर्षों में प्रदेश के प्रत्येक गांव को सड़कों का जाल बिछाकर जोड़ा जायेगा। अटल ज्योति अभियान से 24 घंटे गांवों में बिजली की पूर्ति संभव की गयी है। सिंचाई का रकबा प्रदेश में 25 लाख हैक्टेयर कर दिया गया है और निरंतर जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पिछले साढ़े 9 वर्षो के भाजपा के शासनकाल और आजादी के पश्चात कांगे्रस के 55 सालों के शासन में हमारा कार्य अभूतपूर्व है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने आज स्वीकार किया है कि विकास के लिए बिजली की जरूरत है। मध्यप्रदेश सरकार ने इस क्षेत्र में प्रदेश में अभिनव कार्य किये है और बिजली के क्षेत्र में मध्यप्रदेश आत्मनिर्भर बना है जिससे गांवों में छोटे छोटे कुटीर उद्योग लगेंगे और ग्रामीण विकास और गांव की दशा और दिशा सुधरेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए विकास कार्य किए है। गरीब से गरीब परिवार गरिमा के साथ जीवन जीये इसके लिये प्रदेश सरकार निस्वार्थ भाव से समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गांव, गरीब, किसान, मजदूर की हितैषी पार्टी है और पार्टी की सरकार ने प्रदेश में विकास कर प्रदेश की जनता की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए कार्य कर रही है।इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सांसद प्रभात झा एवं हेमंत खंडेलवाल उपस्थित थे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com