पाकः सिंध और बलूचिस्तान में भूकंप के झटके
कराची। पाकिस्तान के सिंध और बलूचिस्तान प्रांतों के कई शहरों में
शनिवार को फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इनकी
तीव्रता 7.2 मापी गई, जिसमें 15 लोगों के मारे जाने की खबर है। गत मंगलवार
को इसी क्षेत्र में आए जोरदार भूकंप के बाद से कई झटके महसूस किए जा चुके
हैं।अधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, चार दिन पहले आए 7.7 की तीव्रता वाले
भूकंप के बाद से अब तक 550 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं। हालांकि
अनाधिकारिक सूत्रों ने मरने वालों की संख्या 700 और घायलों की संख्या 800
से भी अधिक बताई है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को आए भूकंप में गांव
नोक जो में आठ लोगों और मश्की इलाके में चार लोगों की मौत हो गई।
बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि सात लोगों को हल्की चोटें आई हैं। मंगलवार को आए जोरदार भूकंप में पूरी तरह हिल गए घर शनिवार के भूकंप के बाद पूरी तरह ढह गए।मौसम विभाग के प्रमुख मुहम्मद रियाज ने बताया कि शनिवार को 7.2 की तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र बलूचिस्तान प्रांत के खुजदा क्षेत्र से 150 किलोमीटर पश्चिम में था। हालांकि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.8 की ही थी। भूकंप के झटके कराची, क्वेटा, लरकाना, खैरपुर, नसीराबाद, सुक्कुर, मस्तंग और खरना जैसे शहरों में भी महसूस किए गए।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com