भोपाल में एक मंच पर होंगे आडवाणी और मोदी
नई दिल्ली।
बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने दावा किया है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता
लालकृष्ण आडवाणी राजनीति में सक्रिय रहेंगे। उनकी नाराजगी दूर करने की पूरी
कोशिश की जाएगी। पार्टी की ओर से ये भी दावा किया गया कि 25 सितंबर को
भोपाल में आयोजित पार्टी सम्मेलन में आडवाणी और मोदी एक मंच पर होंगे।
बीजेपी
में मोदी की ताजपोशी और पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के कामकाज़ से नाराज
बीजेपी के लौह पुरुष लालकृष्ण आडवाणी को मनाने के लिए पार्टी नेताओं की
मनुहार जारी है। शनिवार को बीजेपी संसदीय बोर्ड की सदस्य सुषमा स्वराज और
अनंत कुमार समेत पार्टी के कई नेताओं ने आडवाणी से मुलाकात की। करीब दो
घंटे चली इस बैठक के बाद सुषमा ने दावा किया कि आडवाणी नाराज़ नहीं हैं।
शुक्रवार
शाम अपने नाम के ऐलान के बाद खुद मोदी भी आडवाणी का आशीर्वाद लेने पहुंचे
थे। इस बीच बीजेपी ने दावा किया है कि आडवाणी जल्दी ही मोदी के साथ एक मंच
पर दिखेंगे। ये मुलाकात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बहाने
होगी। बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को आडवाणी से मुलाकात के बाद
बताया कि आडवाणी 25 सितंबर को भोपाल में होने वाले पार्टी के महासम्मेलन
में शिरकत करेंगे। इस समारोह में मोदी का आना पहले से तय है।
लेकिन
सूत्रों के मुताबिक आडवाणी को मनाने की इस तमाम कवायद के बावजूद बीजेपी को
डर सता रहा है कि कहीं आडवाणी फिर से इस्तीफा ना दे दें और दूसरे दलों को
इस पर राजनीति करने का मौका मिल जाए।बीजेपी की गोवा कार्यकारिणी में मोदी
को प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद भी आडवाणी ने पार्टी के तमाम
पदों से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद आडवाणी को मनाने के लिए संघ प्रमुख
मोहन भागवत को दखलंदाज़ी करनी पड़ी थी।
सूत्रों
के मुताबिक प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बतौर मोदी के नाम की घोषणा बेहद
खटास भरे माहौल में हुई। ऐसे में अगर आडवाणी ने इस्तीफा दे दिया तो पार्टी
में फिर से घमासान शुरू हो जाएगा और इसका खामियाजा पार्टी को आने वाले
विधानसभा चुनावों में भुगतना पड़ सकता है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com