गरीबी के चलते 21 दिन के बेटे का डेढ़ लाख रुपये में किया सौदा
जालंधर । सरकार कहती है कि गरीबी कम हो गई है. गरीब कम हो रहे हैं. लोगों के पास पैसा आ गया है. पर क्या वाकई गरीबी कम हुई है? ऐसा लगता नहीं. यदि ऐसा होता तो एक मजबूर पिता अपने महज 21 दिन के बच्चे का सौदा नहीं करता. एक व्यक्ति ने अपने 21 दिन के बच्चे का सौदा एक एनआरआई से केवल डेढ़ लाख रुपये में कर दिया. अपने बाकी बच्चों को पढ़ाने के लिए. हालांकि अब वह मुसीबत में फंस गया है.
पंजाब के जिला जालंधर में एक पिता द्वारा अपना ही 21 दिन का बच्चा करीब डेढ़ लाख रुपये में एनआरआई को बेचने का मामला सामने आया है. मामले का खुलासा तब हुआ जब एक मानव अधिकार संगठन के प्रधान को बच्चा बेचे जाने की भनक लगी. पुलिस ने मानव तस्करी का मामला दर्ज कर एनआरआई सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी पिता सहित एक नर्स को गिरफ्तार कर लिया है.
आरोपी धर्मपाल इस समय जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस की गिरफ्त है. उस पर 21 दिन के बच्चे को बेचने का आरोप है. मानव अधिकार संगठन के प्रधान राजीव शर्मा ने बताया कि उसे खबर मिली थी कि धर्मपाल अपने बच्चे को दिल्ली में किसी एनआरआई को दो लाख रुपए में बेचा है और इसने गरीबी के चलते ऐसा किया है ताकि यह अपने अन्य बच्चों को पढ़ा सके. उसके बाद वह धर्मपाल से मिला और उससे बात की. धर्मपाल ने कबूल किया कि उसने बच्चे को बेच दिया है. इसके बाद पुलिस को शिकायत की गई.
जालंधर पुलिस को जब राजीव की शिकायत पर चार लोगो धर्मपाल, नर्स, दाई और एनआरआई के खिलाफ मानव तस्करी का मामला दर्ज कर आरोपी पिता व नर्स को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इनके पास से एक लाख नौ हजार रुपए बरामद भी कर लिए हैं.
जालंधर वेस्ट के एसीपी रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि इन्होंने कोई कानूनी तरीका नहीं अपनाया, जिसके चलते मामला दर्ज किया है और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com