वूल्भ्स-मरूंस, वोल्ट्स और सनराइजर्स में होगी भिड़ंत
मोहाली |
चैम्पियंस लीग के अंतिम दौर के क्वालीफाइंग मुकाबलों में शुक्रवार को
पाकिस्तान की फैसलाबाद वूल्भ्स टीम और श्रीलंका की कांदूराता मरूंस तथा
न्यूजीलैंड की ओटागो वोल्ट्स और इंडियन प्रीमियर लीग की सनराइजर्स हैदराबाद
आमने-सामने होंगी।वूल्भ्स और मरूंस क्वालीफाइंग से बाहर हो चुके हैं,
लिहाजा उनके लिए यह मुकाबला महज प्रतिष्ठा बचाने का साधन बन सकता है। इसी
तरह वोल्ट्स और सनराइजर्स अगले दौर का टिकट कटा चुकी हैं, लेकिन दोनों अजेय
रहते हुए मुख्य दौर का सफर शुरू करना चाहेंगी।
सनराइजर्स और वोल्ट्स ने अब तक खेले गए दो मैच जीते हैं। दोनों के खाते में आठ-आठ अंक हैं, लेकिन सनराइजर्स का नेट रन रेट (+1.097), वोल्ट्स के नेट रन रेट (+1.019) से बेहतर है। सनराइजर्स ने अपने पहले मैच में मरूंस को आठ विकेट से और फिर दूसरे मैच में वूल्भ्स को सात विकेट से हराया था।वोल्ट्स ने अपने पहले मैच में वूल्भ्स को आठ विकेट से और फिर मरूंस को छह विकेट से मात दी थी। चैम्पियंस लीग के मुख्य दौर में कुल 10 टीमें शामिल हैं। इनमें से आठ को सीधा प्रवेश मिला है जबकि सनराइजर्स और वोल्ट्स के रूप में दो टीमों ने क्वालीफाइंग के जरिए इसमें जगह बनाई है।मुख्य दौर के मुकाबले 21 सितम्बर से खेले जाएंगे। उद्घाटन मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग चैम्पियन मुम्बई इंडियंस के बीच होगा। मुम्बई इंडियंस 2011 में यह खिताब जीत चुके हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com