-->

Breaking News

दिलीप कुमार स्वस्थ हो रहे हैं, अभी आराम की जरूरत : सायरा बानो

मुंबई: अपने समय के प्रसिद्ध अभिनेता दिलीप कुमार स्वस्थ हो रहे हैं, लेकिन उन्हें आराम की जरूरत है। यह बात गुरुवार को उनकी पत्नी सायरा बानो ने कही।सायरा ने बताया, उन्हें इस समस्या से उबरना है और इसमें कुछ समय लगेगा। वह ठीक हो रहे हैं। आज सुबह वह उठे और उन्होंने चाय पी। उन्हें आराम की जरूरत है। मैं सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों की दुआओं के लिए उनका शुक्रिया अदा करती हूं और आग्रह करती हूं कि वे प्रार्थनाएं जारी रखें।

90-वर्षीय दिलीप कुमार को रविवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अब भी गहन चिकितसा कक्ष (आईसीयू) में हैं। यह पूछे जाने पर कि उन्हें छुट्टी कब मिलेगी, सायरा ने कहा, वह जल्द घर आएंगे।दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर, 1922 को पेशावर में (अब पाकिस्तान में) हुआ था। उनका असली नाम मोहम्मद यूसुफ खान है। 'किंग ऑफ ट्रेजडी' के रूप में मशहूर कुमार ने 'देवदास', 'मधुमति', 'मुगल ए आजम', 'गंगा जमुना', 'कर्मा', 'राम और श्याम' जैसी कई फिल्मों में यादगार प्रस्तुति दी थी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com