चैंपियंस लीग: मेसी की हैट्रिक, बार्सिलोना जीता
बार्सिलोना।
लियोनेल मेसी की शानदार हैट्रिक की बदौलत एफसी बार्सिलोना ने बुधवार को
कैम्प नोउ में खेले गए चैंपियंस लीग ग्रुप-एच मुकाबले में एजाक्स को 4-0 से
हरा दिया। बार्सिलोना के लिए मेसी ने 21वें, 55वें और 75वें मिनट में गोल
किए। गेरार्ड पिक्वे ने भी अपनी टीम के लिए 69वें मिनट में एक गोल दागा।
एजाक्स को इस मैच में जेवियर मेसकिरानो की गलती पर गोल करने का एक शानदार मौका मिला था, लेकिन विक्टर वाल्देज ने कोल्बीन के पेनाल्टी किक को रोकते हुए इसकी सम्भावना खत्म कर दी। इस मैच के साथ ब्राजील के स्टार नेमार ने चैंपियंस लीग में पर्दापण किया। वह मैदान पर काफी सजीव नजर आए और लगातार गेंद पाने और अपने साथियों को देने का प्रयास करते रहे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com