ऑस्ट्रेलिया में टोनी एबॉट ने संभाला प्रधानमंत्री का पद
कैनबरा. ऑस्ट्रेलिया
के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की
शपथ ली। उन्होंने पिछले महीने हुए आम चुनाव में लेबर पार्टी के पूर्व
प्रधानमंत्री केविन रड को हराया था।ऑस्ट्रेलिया
के 28वें प्रधानमंत्री बनने वाले एबॉट ने शपथ के बाद कहा कि यह केवल
समारोह का दिन नहीं है, बल्कि यह कार्यवाही का दिन है। एबॉट ने देश में शरण
की मांग कर रहे विदेशी नागरिकों के लिए नई नीति की घोषणा की। उन्होंने कहा
कि अब ये लोग इंडोनेशिया की ओर अपने जहाजों का रुख कर लें। ऑस्ट्रेलिया
में इंडोनेशिया के अलावा ईरान, अफगानिस्तान व पाकिस्तान समेत कई अन्य देशों
से आए शरणार्थियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।
सोमवार को की थी मंत्रिमंडल की नियुक्ति
55
वर्षीय एबॉट ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों की नियुक्ति की थी।
इसमें 41 मंत्री, राज्यमंत्री और संसदीय सचिव शामिल हैं। इसमें सिर्फ एक
महिला प्रतिनिधि जूली बिशप हैं। उन्हें विदेश मंत्री के रूप में शामिल किया
था।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com