बाजार में जबर्दस्त उछाल, रुपये 62 के नीचे, सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा
नई दिल्ली। फेड के क्यूई3 में कटौती नहीं करने के फैसले का असर भारतीय
बाजार और रुपये पर भी देखने को मिला है। आज रुपये में जबर्दस्त उछाल देखने
को मिली है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 1.68 रुपये की लंबी छलांग लगाते
62 के नीचे उतरते हुए 61.70 पर खुला है, जो रुपये का 5 हफ्तों का उच्चतम
स्तर है। वहीं, बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 63.38 पर बंद हुआ था।
इसी तरह दलाल स्ट्रीट पर भी रौनक दिखाई दी। बीएसई का बेंचमार्क
सेंसेक्स करीब 600 अंकों की बढ़त के साथ खुला और 20 हजार के पार पहुंच गया।
शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 20,564 पर पहुंचा। वहीं निफ्टी भी 185
अंक उछलकर 6091 पर देखा गया। गौरतलब है कि बीते कारोबारी सत्र के दौरान
सेंसेक्स 158.13 अंक चढ़कर 19962.16 पर बंद हुआ था। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक
एक्सचेंज (एनएसई) भी 64.25 अंक सुधरकर 5899.45 पर बंद हुआ था।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com