-->

Breaking News

ओम पुरी रिहा, अब ब्रिटेन जाने की तैयारी में

मुंबई। अभिनेता ओम पुरी ने जमानत मिलने के बाद राहत की सांस ली है। पुरी की पत्नी नंदिता ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।पुरी को शनिवार सुबह जमानत मिलने के साथ ही देश से बाहर जाने की अनुमति भी मिल गई। पुरी को अपनी नई फिल्म 'द हंड्रेड फुट जर्नी' की शूटिंग के लिए शनिवार रात ब्रिटेन के लिए उड़ान भरनी थी। अंतर्राष्ट्रीय फिल्म में पुरी ब्रिटिश अभिनेत्री हेलन मिरेन के साथ काम कर रहे हैं।

करीब सप्ताह भर पहले उनकी पत्नी नंदिता द्वारा उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाए जाने के बाद वह काफी मुश्किल हालातों से गुजर रहे थे। जमानत मिलने के बाद पुरी राहत महसूस कर रहे हैं। हालांकि नंदिता, पुरी को देश से बाहर जाने की अनुमति दिए जाने के सख्त खिलाफ थीं।पुरी ने कहा कि हमारे देश की न्याय व्यवस्था भाग्य से मेरे लिए तर्कसंगत साबित हुई। अब मैं अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए बाहर जा सकता हूं यद्यपि मैं एक दिन देर से पहुंचूंगा। शुक्रवार को मुझे जमानत मिल जाने की उम्मीद थी, लेकिन माननीय न्यायाधीश दूसरे मामलों में व्यस्त थे। इसी वजह से मेरे मामले की सुनवाई एक दिन बाद हो सकी।

ब्रिटेन के लिए रवाना होने से पहले पुरी को 15,000 रुपये की जमानत राशि जमा करानी होगी। उन्होंने कहा कि मुझे अभी अंतर्राष्ट्रीय स्तर का चालक प्रमाण पत्र भी बनवाना है, क्योंकि फिल्म में गाड़ी चलाते हुए दृश्य फिल्माना है। तो अभी मुझे बहुत सारा काम है। मैं आपको बता नहीं सकता कि इन दिनों मुझे जिन बुरे हालातों से गुजरना पड़ा, उनसे उबर पाने और दूर जाने के लिए मैं कितना बेताब हूं। लेकिन एक वादा मैं आपसे करता हूं कि 'हंड्रेड फुट जर्नी' में मैं बेहतरीन प्रदर्शन करूंगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com