वरुण धवन ने धूम्रपान के विरुद्ध चेताया
मुंबई: अभिनेता वरुण धवन ने भले अभी एक ही फिल्म की हो, लेकिन वह जानते हैं कि फिल्मी किरदार प्रशंसकों पर प्रभाव डाल सकते हैं.इसीलिए, धवन ने अपने प्रशंसकों से आग्रह किया है कि पर्दे पर उनके धूम्रपान करने का अनुकरण कतई न करें.
फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईअर' से शुरुआत करने वाले वरुण ने ट्विटर पर लिखा, "मैं धूम्रपान नहीं करता हूं, लेकिन संभवतया कुछ आगामी भूमिकाओं में करना पड़े मगर हर कोई जानता है कि धूम्रपान बुरा है इसलिए आप न करें.आगे उन्होंने कहा, "बतौर अभिनेता आप अगर एक किरदार निभाते हैं तो इसका आशय यह नहीं होता है कि मैं वही शख्स हूं. मैं जानता हूं कि यहां बहुत युवा हैं इसलिए स्वस्थ रहें, धूम्रपान न करें."
अभिनेता का हालांकि मानना है कि धूम्रपान की आदतों से किसी को आंका नहीं जा सकता है.वरुण ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर कहा, "युवा हो रहे किशोर परिपक्व व्यवहार करें. आप लोग जानते हैं कि यह सच्चाई नहीं है. और यह भी कहूंगा कि जो धूम्रपान करते हैं वो बुरे इंसान नहीं होते हैं.वरुण पिता डेविड धवन निर्देशित 'मैं तेरा हीरो' में दिखेंगे. यह तेलुगू फिल्म 'कांदीरीगा' की हिन्दी रीमेक है.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com