-->

Breaking News

नागप्पन और शिव कीर्ति सुप्रीम कोर्ट के नए न्यायाधीश

नई दिल्ली: न्यायमूर्ति सी. नागप्पन एवं न्यायमूर्ति शिव कीर्ति सिंह को गुरुवार को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी. सतशिवम ने दोनों न्यायाधीशों को शपथ दिलाई। नागप्पन और सिंह की नियुक्ति के साथ ही सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधाशों की संख्या 30 हो गई है, जो अब भी अपनी स्वीकृत संख्या 31 से एक कम है।

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए जाने से पूर्व न्यायमूर्ति नागप्पन ओडिशा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश रह चुके हैं और न्यायमूर्ति शिव कीर्ति सिंह इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश के पद पर रहे हैं। नागप्पन तमिलनाडु के रहने वाले हैं और शिव कीर्ति बिहार के हैं।

न्यायमूर्ति नागप्पन के शपथ लेने के साथ ही सर्वोच्च न्यायालय में तमिलनाडु से न्यायाधीशों की संख्या तीन हो गई, जिनमें पहले से न्यायमूर्ति पी. सतशिवम एवं न्यायमूर्ति मोहम्मद इब्राहिम कलीफुल्ला शामिल हैं। दूसरी तरफ न्यायमूर्ति शिव कीर्ति की नियुक्ति के साथ शीर्ष अदालत में बिहार के न्यायाधीशों की संख्या भी तीन हो गई जिसमें पहले से न्यायमूर्ति सी.के. प्रसाद और न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा शामिल हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com