-->

Breaking News

ओलम्पिक में कुश्ती को शामिल करने पर खेल मंत्रालय आशावान

 नई दिल्ली| केंद्रीय खेल मंत्रालय ने आशा जताई है कि कुश्ती को 2020 में होने वाले ओलम्पिक गेम्स में शामिल किया जा सकता है। मंत्रालय का मानना है कि  इस साल अर्जेटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में होने जा रही अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के 125वें सत्र में इस संबध में सकारात्मक निर्णय लिया जा सकता है।
खेल सचिव पी. के. देब ने आईओसी के सभी सदस्यों को पत्र लिखकर कहा है कि कुश्ती 1896 में एथेंस में हुए आधुनिक ओलम्पिक खेलों की शुरुआत से ही आयोजन का हिस्सा रहा है। कुश्ती पुरातन ओलम्पिक का भी हिस्सा रहा है। इसलिए कुश्ती को ओलम्पिक से हटाना खेल परंपरा के अनुरूप नहीं होगा।2020 में होने वाले ओलम्पिक में शामिल होने के लिए कुश्ती का मुकाबला बेसबॉल से है। दोनों में से कोई एक स्पर्धा ही ओलम्पिक-2020 में शामिल की जाएगी। आईओसी रविवार को ब्यूनस आयर्स में इससे संबंधित घोषणा करेगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com