भारतीय अर्थव्यवस्था की नींव ठोस : राजन
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 23वें गवर्नर बने रघुराम राजन ने बुधवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में मची हालिया उथल-पुथल अब समाप्त होने वाला है। क्योंकि मध्यम अवधि में अर्थव्यवस्था की बुनियादी बातें मजबूत बनी हुई हैं। आरबीआई के पूर्व गवर्नर दुव्वूरी सुब्बाराव से गवर्नर पद ग्रहण करने बाद राजन ने कहा कि हमें अनावश्यक रूप से आशावादी बनने की जरूरत नहीं है लेकिन जितनी उथल-पुथल होनी थी हो चुकी।
राजन ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रही है, लेकिन इसे संकटपूर्ण स्थिति नहीं कहा जा सकता। राजन ने कहा कि हमें वैश्विक वित्तीय बाजार में आए तूफान के बीच भविष्य के लिए रास्ता बनाने की जरूरत है। मुझे दृढ़ विश्वास है कि हम ऐसा करने में कामयाब होंगे।आरबीआई का गवर्नर नियुक्त होने से पहले राजन वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार थे। आरबीआई गवर्नर के तौर पर उन्होंने कहा कि वह आरबीआई की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने और भविष्योन्मुखी बनाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com