-->

Breaking News

सोनिया को समन तामील कराने की तैयारी

न्यूयार्क। सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) सोनिया गांधी को समन अस्पताल में तामील कराने की तैयारी कर रहा है। एसएफजे ने इसके लिए अदालत से आदेश हासिल कर लिया है।सोनिया गांधी को यह समन भारत में 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों को लेकर यहां एक अदालत ने एसएफजे की याचिका पर पिछले सप्ताह जारी किया था। सोमवार को एसएफजे के वकील ने बताया कि समन सोनिया को उनके सुरक्षा कर्मियों या अस्पताल के स्टाफ के जरिए तामील कराया जाएगा। मालूम हो कि स्वास्थ्य जांच के लिए सोनिया इन दिनों न्यूयार्क के अस्पताल में हैं। एसएफजे के वकील गुरपतवंत सिंह पनुन ने बताया कि इस संबंध में एकतरफा आदेश समूह को अमेरिकी संघीय अदालत के जज ब्रेन एम कोगन से प्राप्त हो गया है।
कोगन की अदालत में एक आपात याचिका दायर कर समन तामील कराने के विकल्प की मांग की गई थी और यह दलील दी गई थी कि भारी सुरक्षा व्यवस्था के कारण सोनिया तक पहुंचा नहीं जा सकता है। इसके बाद अदालत ने मेमोरियल स्लोअन केटरिंग कैंसर अस्पताल के स्टॉफ या सोनिया गांधी के सुरक्षा कर्मियों के माध्यम से समन तामील कराने का आदेश जारी किया।गौरतलब है कि अमेरिकी अदालत में एलियन टॉर्ट क्लेम्स एक्ट (एटीसीए) और टॉर्चर विक्टिम प्रोटेक्शन एक्ट (टीवीपीए) के तहत याचिका दाखिल की गई थी। इस याचिका में सोनिया पर वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों में आरोपी कमलनाथ, सज्जन कुमार, जगदीश टाइटलर और अन्य कांग्रेस नेताओं को बचाने और संरक्षण देने का आरोप लगाया गया है।
आज भारत लौटेंगी सोनिया
नई दिल्ली। नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अमेरिका गई कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी बुधवार सुबह भारत लौट आएंगी। वह बेटी प्रियंका वाड्रा के साथ 2 सितंबर को अमेरिका गई थीं। अज्ञात बीमारी के चलते 5 अगस्त, 2011 को उनकी सर्जरी की गई थी, जिसके बाद वह नियमित जांच के लिए फरवरी व सितंबर, 2012 में भी अमेरिका गई थीं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com