लंदन में हुआ मोदी के विरोध में प्रदर्शन
लंदन | दक्षिण एशियाई मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने गुजरात के मुख्यमंत्री
नरेंद्र मोदी को ब्रिटेन की यात्रा के निमंत्रण के खिलाफ प्रदर्शन किया। द
साउथ एशिया सोलीडेरिटी ग्रुप ने सोमवार को उत्तर लंदन में लेबर पार्टी के
सांसद बैरी गार्डिनर के कार्यालय के बाहर 10 अन्य समूहों के साथ मिलकर
प्रदर्शन किया।लेबर फ्रेंड्स आफ इंडिया समूह के प्रमुख के तौर पर गार्डिनर
ने पिछले महीने मोदी को हाउस आफ कामन्स में एक विशेष कार्यक्रम में द
फ्यूचर आफ माडर्न इंडिया विषय पर संबोधन के लिए निमंत्रण दिया था जिसकी
काफी चर्चा हुई। मोदी ने हालांकि इस निमंत्रण से फिलहाल इंकार कर दिया और
कहा कि उनका ब्रिटेन आने का तत्काल कोई कार्यक्रम नहीं है।प्रदर्शन करने
वाले संगठन के प्रवक्ता ने कहा कि मोदी को निमंत्रण का काफी विरोध होने पर
बैरी गार्डिनर ने अब बयान जारी करके कहा कि मोदी अगले कुछ हफ्तों में आने
में असमर्थ हैं। लेकिन हम अपना अभियान जारी रखेंगे जिसमें मांग होगी कि
निमंत्रण को आधिकारिक रूप से वापस लिया जाए और ऐसा दोबारा नहीं हो।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com