-->

Breaking News

मंत्री को आठ घंटे बंधक बनाया

बीरभूम। पश्चिम बंगाल के पशु संशाधन मंत्री नूरे आलम चौधरी को बीरभूम जिले के एक कॉलेज में आठ घंटों तक बंधक बनाए रखा गया। जमीन विवाद को लेकर आक्रोशित भीड़ ने रविवार को मंत्री पर हमला किया और उन्हें कॉलेज के एक कमरे में बंद किए रखा।
पुलिस अधीक्षक सी. सुधाकर ने बताया कि जिले के रामपुरहाट स्थित असलेहा ग‌र्ल्स कॉलेज के पास जमीन पर कब्जे को लेकर दो साल पुराना विवाद चल रहा था। रविवार को कॉलेज की एक बैठक में आए मंत्री को आक्रोशित भीड़ ने घेर लिया।
मुरारई से तृणमूल विधायक चौधरी के साथ मारपीट कर उन्हें सुबह 11.30 बजे कॉलेज परिसर में ही बंधक बना लिया गया। जिला प्रशासन की लंबी बैठक के बाद रात आठ बजे मंत्री को छोड़ा गया। बैठक में शामिल अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट बिधान रॉय ने बताया कि समस्या का समाधान आगामी आठ सितंबर को सूरी में किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मंत्री को बंधक बनाए जाने के दौरान भारी पुलिस दल मौके पर पहुंच गया था। लेकिन कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया। भीड़ से धक्का-मुक्की में मंत्री को हल्की चोट भी आई, लेकिन उन्होंने इलाज नहीं कराया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com