-->

Breaking News

बो ने सुनवाई में पूर्व शीर्ष नेताओं के नाम लिए

बीजिंग | चीन में भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के आरोपों की वजह से बदनाम हुए पूर्व कम्युनिस्ट नेता बो शिलाई ने अपने खिलाफ चली सुनवाई के दौरान पूर्व राष्ट्रपति हू जिंताओ तथा कुछ अन्य रसूखदारों के नाम लिए थे, लेकिन अदालत की ओर से जारी विवरण में इनके नाम हटा दिए गए।

हांगकांग स्थित समाचार पत्र साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार अपने खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर अपना बचाव करते हुए 64 वर्षीय बो ने कहा कि वाणिज्य मंत्री रहने के दौरान उन्होंने तत्कालीन सीपीसी महासचिव हू (पूर्व राष्ट्रपति) को एक निजी कारपोरेट समूह को कच्चा तेल आयात करने की इजाजत देने की योजना के बार में अवगत कराया था।
 
उल्लेखनीय है कि बाद में बो पर इसी कारपोरेट समूह से घूस लेने का आरोप लगा था। अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है, आधिकारिक विवरण में उन सभी नामों को हटा दिया गया जिनका उल्लेख बो ने अदालत में सुनवाई के दौरान किया था। एक बार बो ने कहा कि वाणिज्य मंत्री रहने के दौरान उन्होंने तत्कालीन सीपीसी महासचिव हू को कारोबारी शू मिंग के समूह डैलियान शाइड ग्रुप को कच्चा तेल आयात करने की इजाजत देने की योजना के बार में बताया था।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com