-->

Breaking News

सुशील मोदी का पलटवार, कहा बौखला गए हैं नीतीश

पटना। बिहार में राजग के पूर्व सहयोगी अलग होने के बाद अब एक दूसरे पर पलटवार कर रहें है। मंगलवार को भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुशील कुमार मोदी [सुमो] ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पलटवार किया है। उन्होंने नीतीश कुमार को अहंकारी बताते हुए कहा कि वे बौखला गए हैं।

भाजपा नेता मोदी ने कहा कि तथ्यों को झुठलाने के लिए दूसरों का उपहास उड़ाना नीतीश कुमार से सीखना चाहिए। मोदी के अनुसार असल में मुख्यमंत्री अपने बड़े भाई लालू प्रसाद की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। 'छपास रोग हो गया है .', 'डिमनेसिया हो गया है.', 'डीएनए टेस्ट कराना चाहिए.,' जैसे बयान किसकी तरफ से आया, मुख्यमंत्री को बताना चाहिए। सुमो ने कहा कि नीतीश अपने प्रवक्ताओं से विपक्षी नेताओं को गाली दिला रहे हैं।

मोदी ने सवाल किया कि इशरत जहां को बिहार की बेटी कह उसका महिमा मंडन करने वाले भटकल को दामाद का दर्जा देने की आशंका व्यक्त करने पर इतनी हायतौबा क्यों मचा रहे हैं? दूसरों पर सत्ता मोह की तोहमत लगाने वाले ने खुद अपनी सरकार बचाने के लिए भ्रष्टाचार का पर्याय बनी कांग्रेस का दामन थाम लिया है। मोदी ने कहा कि श्रेय लेने से अलग रहने की नसीहत देने वालों को यह साफ करना चाहिए कि सारे मंत्रियों और विधायकों को दरकिनार कर पंचायत स्तर तक की तमाम योजनाओं का किसने अकेले श्रेय लेने का प्रयास किया?श्रेय लेने में रिकार्ड तोड़ने वाले ही प्रवचन दे रहे हैं। लालू की तर्ज पर नीतीश कुमार चींचीं-चेंचें जैसा कमेंट कर ट्वीटर जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट का उपहास उड़ा रहे हैं। वे आइटी डिपार्टमेंट में ताला बंद करा दें।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com